क्या है हिन्दी कथ्य?

हिन्दी कथ्य हिन्दी में सहज, रोचक और लाइट हार्टेड कंटेंट का एक स्वतंत्र मंच है। हमारा उद्देश्य ऐसा हिन्दी कंटेंट प्रस्तुत करना है, जो किसी भाषा की कठोर सीमाओं, किसी विचारधारा या किसी वाद के बंधन में न बँधा हो।यहाँ साहित्य, समाज, संस्कृति, जीवन, अनुभव और समकालीन सवालों को सहज, स्वतंत्र और संवेदनशील ढंग से देखने व प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी।

हमारा मानना है कि हर कथ्य अपने भीतर किसी न किसी तरह के विरेचन की संभावना रखता है—वह हमें सोचने-समझने, महसूस करने, सवाल करने और अपने अनुभवों को नए ढंग से समझने में सहायक हो सकता है।

न कोई भाषाई आग्रह, न किसी वाद का दबाव—बस ऐसा कथ्य, जो मन और विचार को थोड़ा हल्का, खुला और समृद्ध कर सके।

 

हिन्दी कथ्य टीम

सुरेन्द्र कुमार तिवारी 
शोधार्थी, डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर
शिवेन्द्र पटेल
शोधार्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
निखिल पाण्डेय
शोधार्थी, त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय, अगरतला 
 

Scroll to Top